पटना ग्रामीण: पति की गुमशुदगी की शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंची महिला, पुलिस ने डायल 112 पर कॉल करने को कहा
कोतवाली थाने में एक महिला रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे अपने पति के गुमशुदगी का मामला लेकर कोतवाली थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उस महिला को यह कहते हुए टाल दिया की डायल 112 को कॉल कीजिए वही आपके पति को ढूंढेंगे। बता दे कि वह महिला शनिवार को हीं अपने पति के गुमशुदगी की लिखित शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई।