पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के विभिन्न छठ घाटों का करेंगे सड़क मार्ग से दौरा
लोक आस्था के महापर्व छठ-2024 की तैयारियों को लेकर रविवार शाम करीब 4:00 बजे सड़क मार्ग से पटना के गंगा नदी के किनारे के विभिन्न छठ घाटों का सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। जे०पी० गंगा पथ से होते हुए दीघा के पाटीपुल घाट, जे०पी० सेतु पश्चिमी घाट, जे०पी० सेतु घाट, पहलवान घाट, एल०सी०टी० घाट, कलेक्ट्रेट घाट एवं कृष्णा घाट का भी सीएम नीतीश कुमार ने जायजा लिया।