पटना ग्रामीण: इनकम टैक्स गोलंबर पर पोस्टर लगाकर राजपूताना राज्य की मांग की गई
पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर पोस्टर के जरिए रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे राजपूताना राज्य बनाने की मांग की गई है। यह मांग अखिल भारतीय राजपूताना संघर्ष समिति के द्वारा की गई है। पोस्टर के जरिए समस्तीपुर, सहरसा, वैशाली, सारण, भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद को मिलाकर एक अलग राज्य बनाने की मांग की गई है।