पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में ईशान किशन के पिता ने सीएम नीतीश कुमार से प्रेरणा लेने की बात कही
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता इंजीनियर प्रणव पांडे रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पॉलिसी में न्याय के साथ विकास में उनकी शुरू से ही आस्था रही है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से काफी इंस्पायर हैं।