मधेपुरा: सदर अस्पताल के डॉक्टर के अपहरण मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा में डॉक्टरों के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पैसे के लेनदेन को लेकर डॉक्टर का अपहरण कर लगभग एक लाख 70 हजार रुपए फोन पे पर ट्रांसफर करवाया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ वार्ड 6 निवासी आलोक कुमार के बेटे अनुराग आनंद हैं। इसकी जानकारी एसपी संदीप सिंह ने दी।