जहानाबाद: जहानाबाद में 4 केंद्रों पर शांतिपूर्ण NEET परीक्षा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
जहानाबाद में रविवार को चार परीक्षा केंद्रों पर NEET परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। बिना जांच किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई। पूरे दौरान दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहे।