प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
...............…...........
आज दिनांक 02 जून 2026 को कुमार रवि, सचिव, स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिंद पंचायत सरकार भवन में “सहयोग शिविर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
"सहयोग शिविर" में सचिव महोदय द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद एवं उनकी समस्याओं को सुना गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा सहयोग शिविर में आवेदनों के प्राप्ति एवं निष्पादन हेतु लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया ।
सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभुकों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का निष्पादन कराया।
सहयोग शिविर बिंद पंचायत में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों से आवेदन प्राप्त किए गए।
प्राप्त आवेदनों में ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित 58 आवेदन, भू-अर्जन विभाग से संबंधित 17 आवेदन, पीoएचoईoडीo विभाग से 01 आवेदन, शिक्षा विभाग से संबंधित 08 आवेदन, विद्युत विभाग से संबंधित 01 आवेदन, श्रम संसाधन विभाग से संबंधित 02 आवेदन एवं अन्य विभागों से 11 आवेदन प्राप्त हुए।
इस प्रकार कुल 98 आवेदन शिविर में प्राप्त किए गए, जिसमें से 93 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया तथा लाभुकों को सूचित किया गया ।
सचिव महोदय ने स्वयं शिविर में उपस्थित होकर आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सचिव महोदय ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों का अनावश्यक रूप से चक्कर न लगाना पड़ें तथा उनकी समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही ऑन द स्पॉट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, नालन्दा, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा, प्रभारी उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, माननीय मुखिया, सरपंच,कचहरी सचिव सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थें ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kumar Ravi
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
Energy Department, Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
Nalanda, Bihar | Jun 2, 2026