मुरैना नगर: मुरैना कलेक्ट्रेट में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने की जनसुनवाई, 383 आवेदकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई
मुरैना कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज मंगलवार को कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चली जनसुनवाई में 383 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा गया। कलेक्टर जागिड़ ने अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।