हसपुरा: हसपुरा थाना में दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई, पूजा में लाइसेंस अनिवार्य
हसपुरा थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा का त्योहार में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गाइडलाइन की जानकारी विस्तार से दी। कहा किसी भी हालत में डीजे नहीं बजेगी, पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। पूजा पंडाल, जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाईसेंस लेना होगा।