शाहजहांपुर: मदनापुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने नाबालिक बेटी को भगाकर ले जाने का एक युवक पर लगाया आरोप, आज FIR दर्ज
दरअसल मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक युवक पर नाबालिग बेटी को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 14 अगस्त की रात को गांव का ही रहने वाला एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कही ले गया है। जिसके बाद से उसकी बेटी अभी तक घर नहीं पहुंची है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है।