शाहजहांपुर: बंगाल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद जिले में प्राइवेट अस्पतालों में कल रहेगी हड़ताल, IMA के अध्यक्ष ने दी जानकारी
बंगाल में हुई महिला डॉक्टर की हत्या के बाद शाहजहांपुर के सभी प्राइवेट अस्पताल हड़ताल पर रहेंगे। जिसको लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाठक ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कल सभी प्राइवेट अस्पताल सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इस दौरान ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। और इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।