शाहजहांपुर: हथौड़ा स्थिति जद्दूनाथ स्टेडियम में सहयोग संस्था ने किया कार्यक्रम, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पहुंचकर किया वृक्षारोपण
वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सहयोग संस्था लगातार वृक्षारोपण का कार्य कर रही है। जद्दूनाथ स्टेडियम में सहयोग संस्था ने एक कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पहुंचे। सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद वित्त मंत्री ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।