शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की सलामी के बाद पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, संबंधित को दिए दिशा निर्देश
दरअसल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा आज पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने जवानों में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान संबंधित को दिशा निर्देश दिए।