शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी के साथ विकास भवन में जिला नगरीय विकास अभिकरण की योजनाओं की समीक्षा की
दरअसल उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के साथ विकास भवन में जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि विभाग द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।