भोरे: भोरे और फुलवरिया के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
भोरे व फुलवरिया क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में बुधवार की सुबह 10 बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। जहां शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठा। वही मंदिर के परिसर में मेला का आयोजन किया गया। जहां पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालु मेले में सामानों की खरीदारी करते। देवान परसा शिवालय में दोपहर दो बजे तक भीड़ लगी रही।