भोरे: भोरे उप डाकघर में कुत्तों का आतंक, ग्राहक के पास घूमते कुत्ते का वीडियो आया सामने; डाककर्मी बने मूकदर्शक
भोरे स्थित उप डाकघर का परिसर आजकल कुत्तों के लिए भी शरणस्थली बना है। यहां काम कराने आने वाले लोगों के पास ही कुत्ते नजर आ जाएंगे। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है की उप डाकघर में कुछ लोग अपना काम काउंटर पर करा रहे हैं और बगल में एक काले रंग का कुत्ता घूम रहा है। वहीं टेबुल पर डाक कर्मी बैठे है लेकिन उस कुत्ते को नहीं हटा पा रहे है।