रामगंजमण्डी: मोड़क पुलिस ने जीएसएस से तांबे की प्लेट चोरी करने वाले गिरोह को अलग-अलग स्थान से पकड़ा, 3 गिरफ्तार
रामगंजमंडी के मोडक थाना पुलिस ने विद्युत जीएसएस में लगे ट्रांसफार्मरों की तांबे की अर्थिंग प्लेट व अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 21 किलो वजनी और 40 हजार रुपए कीमत की तांबे की अर्थिंग प्लेट बरामद की गई। वही वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई।