गोंडा में लखनऊ हाईवे स्थित मंडेनाला के पास बने कुसमा हॉस्पिटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगने की लपटें और धुआं उठते ही पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। जान बचाने के लिए ग्राउंड फ्लोर और दूसरी मंजिल पर भर्ती मरीज और उनके तीमारदार तुरंत भागकर अस्पताल से बाहर आ गए। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर डॉक्टर खुद निवास करती हैं। जहां आग लगी, बताया यह भी जाता है की तीसरी मंजिल से एक मरीज को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया, जबकि अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है की तीसरी मंजिल पर कोई मरीज भर्ती ही नहीं था। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी भी प्रकार के जान-माल के भारी नुकसान की खबर नहीं है।फिलहाल, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
#Gonda #GondaNews #KusmaHospital #FireAccident #GondaPolice #UPNews #BreakingNews #HospitalFire #GondaLucknowHighway #FireBrigade
Gonda, Gonda | Aug 10, 2026