बांसवाड़ा: माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में पीटीआई भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, डिग्री मिसमैच के चलते 18 लोगों को बर्खास्त किया गया
शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।डिग्री में गड़बड़ी को गंभीर मानते हुए 18 पीटीआई को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं एक संदिग्ध प्रकरण को विस्तृत जांच के लिए जॉइंट डायरेक्टर, उदयपुर को सौंपा गया है। जिसकी जानकारी मंगलवार रात 9 बजे जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने दी, जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है और अन्य मामलों की जांच अभी जारी है।