बेल्थरा रोड: हाईकोर्ट के निर्देश पर सैदपुरा गांव में बुलडोजर संग पहुंचे मजिस्ट्रेट ने भूमिधर में निर्मित आरसीसी सड़क को तुड़वाया
भीमपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में हाइकोर्ट के निर्देश पर बुधवार को मजिस्ट्रेट द्वारा अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए आरसीसी सड़क को तोड़कर हटवाया गया। यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चला। जिससे गांव में हड़कंप मचा रहा। पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर और कटर मशीन संग पहुंचे।