बेल्थरा रोड: सोनाडीह मोड़ के पास बाइक से ड्यूटी जा रहे ग्राम विकास अधिकारी को बोलेरो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, बोलेरो चालक फरार
उभांव थाना के सोनाडीह मोड़ के पास बुधवार को 10 बजे के आसपास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार ग्राम विकास अधिकारी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चंदेश्वर 35 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वे सीयर ब्लॉक पर इब्राहिमपट्टी क्लस्टर के ग्राम विकास अधिकारी थे। जो ब्लॉक के पास ही किराया पर मकान लेकर रहते है।