बेल्थरा रोड: बेल्थरा रोड तहसील एवं ब्लॉक में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनाई होली, गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी बधाई
रंगों के त्योहार होली को बेल्थरारोड तहसील एवं सीयर ब्लॉक में बुधवार को 4 बजे के आसपास अधिकारियों कर्मचारियों ने एकसाथ मनाया। एकदूसरे को अबीर गुलाल लगाकर अधिकारियों ने एकदूसरे को बधाई दी और मिठाइयां भी बांटे। तहसील में एसडीएम निशांत उपाध्याय एवं तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला ने सभी कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।