बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड नगर में एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ किया गश्त, दोपहिया वाहन चालकों में मचा हड़कंप
बलिया एसपी ओमवीर सिंह ने मंगलवार की शाम 7 बजे के आसपास बेल्थरारोड नगर में पुलिस फोर्स के साथ गश्त किया। इस दौरान एसपी ने ट्रिपल सवार कई बाइक चालकों को रोक दिया और उनकी जांचकर चालान कटवाया। जिससे बाइक चालकों में हड़कंप मच गया। सीयर पुलिस चौकी पर मातहतों से वार्ता के बाद एसपी पैदल ही नगर में चल दिए।