बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड पहुंची विवाहिता ने बेटे के साथ ससुराल में किया हंगामा, पति पर दूसरी शादी करने की तैयारी का लगाया आरोप
उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह मोड़ के पास अपनी ससुराल के बाहर विवाहिता सुजाता देवी अपने 8 वर्षीय पुत्र हिमांशु के साथ पहुंची और पति दीपक तुरहा पर दूसरी शादी करने की तैयारी करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जिससे बुधवार को रात 8 बजे तक मौके पर तनाव बना रह। महिला ने ससुराल में अपना अधिकार लेने के लिए पुलिस प्रशासन से भी मदद मांगा।