बेल्थरा रोड: सोनाडीह चट्टी पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 325 लोगों का हुआ चेकअप, बांटी गई जीवनरक्षक दवाइयां
तहसील क्षेत्र के सोनाडीह चट्टी पर मंगलवार को इंदिरा गांधी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जो 4 बजे तक चला। प्रबंध निदेशक इं. प्रवीण कुंवर सिंह उर्फ शुभम सिंह के देखरेख में हुए स्वास्थ्य शिविर में करीब 325 जरूरतमंद गरीब महिलाओं एवं पुरुषों का निःशुल्क हेल्थ चेकअप किया गया।