बस्ती: बस्ती जनपद में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान जारी, 1682 मतदाता करेंगे मतदान
Basti, Basti | Jan 16, 2026 बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सामान्य निर्वाचन के प्रथम चरण का मतदान 16 व 17 जनवरी को बस्ती समेत सूबे के 23 जनपदों में होगा। जनपद न्यायालय सभागार में लगातार सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है, 25 सदस्य पद पर चुनाव होना है, इसके लिए 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। बस्ती जनपद में 1682 मतदाता मतदान करेंगे।