बस्ती: मकर संक्रांति पर श्री चित्रगुप्त मंदिर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन
Basti, Basti | Jan 15, 2026 मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों सहित श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और प्रसाद रूप में खिचड़ी ग्रहण की।