बटियागढ़: नारायणपुरा गांव में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की, रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची
रजपुरा थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,जानकारी अनुसार कलू यादव उम्र 28 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,घटना सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात की बताई गई, सूचना के बाद मंगलवार सुबह रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पँहुची मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कर पी एम हेतु अस्पताल भेजा गया