बटियागढ़: फतेहपुर पोंड़ी मार्ग पर मजदूरों से भरा ऑटो पलट गया, 8 महिला मजदूर घायल हुईं, अस्पताल में भर्ती
बटियागढ़ ब्लॉक के फतेहपुर पोंड़ी मार्ग पर बुधवार शाम करीब 6.30बजे मजदूरों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया,हादसे में आठ महिला मजदूर घायल हुई जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,घायलो में विमला बाई,मीरा ,सोमवती,सीमा आदि महिलाएँ शामिल हैं, सभी का उपचार हटा सिविल अस्पताल में किया गया,बताया जा रहा महिला मजदूर कृषि कार्य करने के बाद गॉंव लौट रहे थे