बरेली: बरेली में मां-बाप की लापरवाही से छत से गिरी ढाई साल की मासूम, जिंदगी और मौत के बीच जंग
बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में माता-पिता की एक पल की लापरवाही ढाई साल की मासूम परी पर भारी पड़ गई। खेलते-खेलते बच्ची घर की छत के किनारे पहुंच गई और अचानक नीचे गिर गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत बच्ची को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।