संडीला: कासिमपुर क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी पर तमंचे की बट से हमला कर सोना व चांदी लूटी
Sandila, Hardoi | Jun 18, 2026 हसनापुर गांव निवासी सर्राफा कारोबारी नसीम अपनी घुघेरा स्थित ज्वैलरी की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। हाफिजखेड़ा के पास पहले से घात लगाए बैठे चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश दो बाइकों पर सवार थे। उन्होंने व्यापारी नसीम को घेरकर तमंचे की बट से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश आभूषणों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।