झांसी: ऋषभ विहार में सूने मकान में चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Jhansi, Jhansi | Mar 20, 2025 ऋषभ विहार में सूने मकान में चोरों ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम,जांच में जुटी पुलिस दरअसल झांसी जनपद के बबीना थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने पॉश कॉलोनी ऋषभ विहार में एक खाली पड़े मकान का ताला तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।