झांसी: बरुआसागर में अधेड़ का शव पेड़ पर लटका मिला, बेटे का आरोप- 8 दिन पहले हुई थी लड़ाई, विपक्षियों ने मारकर टांग दिया
Jhansi, Jhansi | Mar 19, 2025 झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक के बेटे ने बुधवार समय करीब 3 बजे बताया कि पिता की 8 दिन पहले गांव के कुछ लोगों से लड़ाई हुई थी, उन्हीं लोगों ने उन्हें मारकर फांसी के फंदे से लटका दिया है। यहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेलर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।