राजमहल: राजमहल एवं तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में भूलवश जहरीला पदार्थ खाने से दो की हालत गंभीर
राजमहल एवं तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को भूलवश जहरीला पदार्थ खाने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया। शनिवार की संध्या करीब 6 बजे इसकी जानकारी मिली है।