बड़ीसादड़ी में जैन दिवाकर श्री संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गई। बैठक जैन दिवाकर सामायिक भवन में आयोजित हुई, जहां नवकार महामंत्र के जाप के बाद वर्षभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। शांति लाल नागोरी को अध्यक्ष, प्रदीप धाकड़ को मंत्री और कुलदीप छाजेड़ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।