प्रयागराज: हजारों साधु संतों ने हाथी, घोड़े और रथ पर सवार होकर भव्य तरीके से आनंद अखाड़ा का छावनी में किया प्रवेश
आगामी 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत होगी,जबकि विभिन्न अखाड़ों द्वारा लगातार छावनी प्रवेश का क्रम जारी है,आज सोमवार को करीब 12:00 के आसपास आनंद अखाड़ा का भव्य छावनी प्रवेश निकाला गया,इस दौरान संगम क्षेत्र में बनाए गए शिविर में शाम करीब 6:00 बजे के आसपास भव्य छावनी प्रवेश किया गया इस दौरान लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर साधु संतों का स्वागत किया गया।