प्रयागराज: प्रयागराज जंक्शन पर बनाया जा रहा एनसीआर का पहला गेमिंग जोन, यात्री 24 घंटे इसका लाभ ले सकेंगे
महाकुंभ 2025 को दिव्या और भव्य बनाने के क्रम में प्रयागराज रेल मंडल भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहा,एक ओर जहां प्रयागराज रेल मंडल के सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जा चुका है,साथ ही महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के अन्य सुविधाओं का विकास हो रहा है,इसी क्रम में प्रयागराज रेल मंडल ने यात्रियों को सुखद अनुभव देने के लिए गेमिंग जोन का निर्माण किया है।