प्रयागराज: महाकुंभ की तैयारी के तहत सुभाष चौराहे पर पुलिस टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत होगी,ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की टीमें लगातार सतर्क नजर आ रही है,जबकि महाकुंभ के दौरान देश-विदेश के कोने-कोने से करीब 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है,श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।