इलाज कराकर लौट रहे चाचा-भतीजी की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम #kotputlinews #roadaccident #roadjaam
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हॉस्पिटल से बाइक पर लौट रहे चाचा-भतीजी को ट्रेलर ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक उछलकर सड़क से दूर गिरी। हादसा पनियाला थाना क्षेत्र में पनियाला-नारेड़ा बाइपास रोड पर गोपालपुरा चौराहे पर मंगलवार सुबह 10:30 बजे हुआ। एम्बुलेंस करीब 2 घंटे देरी से पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने एम्बुलेंस के कांच तोड़ दिए। घटना से गुस्साए गांव वालों ने तीन घंटे तक रोड जाम रखा।