कासगंज: ढोलना थाना में समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जनसमस्याएं सुनी गईं
कासगंज के ढोलना थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, आपसी विवाद समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।