नशा होगा खत्म, बनेगा नशामुक्त भारत!
Kangra Express
शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नशे के खिलाफ प्रतिबद्धता स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि जब नक्सलवाद जैसी बड़ी चुनौती खत्म हो सकती है, तो नशा भी आने वाले समय में बीते समय की बात होगी। जयराम ठाकुर ने नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने और हर हिमाचली से इसमें सहयोग देने का आह्वान किया।
Kangra, Kangra | Aug 30, 2026