मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा मछली पालन मछुआरा भाइयों के रोजगार का प्रमुख साधन है। सुबह चार बजे उठकर मेहनत करने वाले मछली पालकों से सरकार 15% रॉयल्टी लेती थी। यानी 100 रुपये की बिक्री पर 15 रुपये सरकार को देने पड़ते थे। यह मछली उत्पादकों के लिए बड़ा दर्द था।
मछली उत्पादकों के प्रस्ताव पर हमने काम किया और 15% रॉयल्टी घटाकर सिर्फ 1% कर दी। हमारी सरकार आपके हित में सोच रही है।
मछली उत्पादन बंद रहने वाले दो महीनों में जब इन परिवारों की आय का कोई साधन नहीं होता, ऐसे में आजीविका का संकट पैदा हो जाता है। इस पीड़ा को समझते हुए करीब 800 परिवारों के बैंक खातों में 3,500-3,500 रुपये DBT के माध्यम से भेजे जा रहे हैं।
Kangra, Kangra | Aug 30, 2026