उचकागांव: उचकागांव प्रखंड मुख्यालय में बनेगा अत्याधुनिक भवन, निर्माण कार्य के साथ शिफ्टिंग प्रक्रिया हुई तेज
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर नए अत्याधुनिक भवन निर्माण को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना के तहत पुराने और जर्जर हो चुके कार्यालयों को नए परिसर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसे केवल सरकारी कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, बल्कि आम जनता को भी एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।