पुराने ए.बी. रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले बाइक सवार युवक को टक्कर मारी, फिर आगे खड़ी एक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद वाहन धामनोद स्वागत द्वार के समीप अनियंत्रित होकर पलटते हुए नाले में जा गिरा।