उज्जैन ग्रामीण: संदीपनी स्कूल में 11 स्कूलों के छात्रों को शिफ्ट करने के आदेश का छात्राओं व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया विरोध
उज्जैन जिले में 11 स्कूलों के छात्रों को संदीपनी स्कूल दाऊदखेड़ी में शिफ्ट करने के आदेश का विरोध तेज हो गया है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और छात्राओं ने इस निर्णय पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि दूरी बढ़ने से छात्राओं की सुरक्षा और पढ़ाई प्रभावित होगी। भरत पोरवाल ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की है। ।