कोतवाली थाना क्षेत्र के डढ़वा गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल खलीलाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और निगरानी में उपचार जारी है।