सहारनपुर: विवाहिता से मारपीट, ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप, दहेज में ब्रेजा कार मांगी, महिला ने पति समेत 5 पर FIR दर्ज कराई
सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप में महिला की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है। गागलहेड़ी के गांव सुनहेटी खड़खड़ी निवासी ऋतु देवी ने ससुराल पक्ष पर ब्रेजा कार की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह आठ बजे यह मुकदमा दर्ज किया है।