कवर्धा: उड़द दाल से भरी चलती ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग,घंटो की मशक्कत कर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
मामला 31 जनवरी की सुबह 05 बजे बोडला थाना के ग्राम पालक की घटना,जहा चलती ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रक में आग लग गई मौके पर ट्रक के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई है।इधर फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटो की मशक्कत कर आग पर पाया काबू पा लिया है।मिली जानकारी अनुसार ट्रक मध्यप्रदेश से कवर्धा की ओर आ रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ हालाकि हादसे में कोई हताहत नहीं।