कवर्धा: कवर्धा मे बागेश्वर धाम कथा दौरान बाउंसरो की टीम ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओ से किया दुर्व्यवहार कार्यकर्ताओ ने दिया धरना
30 जनवरी को कवर्धा में आयोजित बागेश्वर धाम के कथा दौरान व्यवस्थाओं को सम्हालने में लगे बजरंगदल के कार्यकर्ताओ के साथ बाहर से आई बाउंसरों की टीम ने अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया।जिसके बाद मुख्य गेट के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने नाराज होकर जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।माफी मांगने के बाद जाकर धरना प्रदर्शन कार्यकर्ताओ ने बंद किया।