कवर्धा: छाटा खार के बबूल पेड़ में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या,कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया विवेचना में
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।जहा 29 जनवरी की शाम 04 बजे के करीब छाटा खार के बबूल पेड़ में 65 वर्षीय बुजुर्ग भरत पिता तीजऊ राम मरकाम निवासी नवापारा ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया ।जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 30 जनवरी को मर्ग क्रमांक 12 कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।